कोरबा

बुंदराम पटेल 72 वर्ष के बावजूद पेंशन योजना का लाभ लेने से है वंचित

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार – पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भलपहरी निवासी बुंदराम पटेल पिता महेश राम पटेल 72 वर्ष के उम्र के बाद भी पेंशन योजना से वंचित है अनेकों बार ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए बूंदराम पटेल ने फार्म जमा कर चुका है इसके बावजूद आज तक शासन की पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे आज गरीब परिवार बूंदराम पटेल इस बुढ़ापे के उम्र में गरीबी के सहारे जीने को मजबूर है हालांकि उसके बेटा खेती किसानी करता आ रहा है लेकिन जो शासन की योजना का लाभ मिलना चाहिए यह लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि बूंदराम पटेल के पास पूर्ण रूप से दस्तावेज पूरा है इसके बावजूद ग्राम पंचायत के द्वारा योजना का लाभ दिला पाने में असमर्थ हो रहा है इसी तरह ग्राम पंचायत भलपहरी में ऐसे अनेकों परिवार है जो पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है जबकि यहां के लोगों के द्वारा अनेकों बार अपनी पेंशन योजना का फार्म जमा कर चुका है इसके बावजूद पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहा हैं इस और जिला एवं जनपद पंचायत के उच्च अधिकारी ध्यान में रखते हुए ऐसे गरीब परिवारों की पेंशन योजना का फार्म भर कर पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए ताकि इस पेंशन योजना की जो राशि मिलती है उससे कुछ राहत मिल सके।बूंदराम पटेल 72 वर्ष की उम्र में अपने जीवन यापन तो बड़ी कठिनाइयों के साथ जी रहा है साथ ही उसकी धर्मपत्नी उमेद बाई भी लगभग 20 वर्षों से विकलांग हो गई है जिसे भी अपने साथ लेकर चल रहा है , बुजुर्ग महिला को भी पेंशन योजना नहीं मिल पा रही है आखिर दोनों पति पत्नी इस पेंशन योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं ।।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,