बिलासपुर

बिलासपुर में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना…आपूर्ति और गुणवत्ता में मिलेगी सुविधा, सीएम करेंगे लोकार्पित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से विद्यमान ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा नये उपकेन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। बिलासपुर के शांतिनगर में लगभग 1 करोड़ 91 लाख की लागत से निर्मित नये 33/11 केव्ही उपकेन्द्र, क्षमता 5 एमव्हीए का लोकार्पण दिनांक 13.05.2023 को मुख्यमंत्री छ.ग.शासन भूपेश बघेल के करकमलों से किया जाना प्रस्तावित है।

इस संबंध में नगर वृत्त बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता बी.पी.जायसवाल ने बताया कि उक्त उपकेन्द्र के उर्जीकृत होने से शुभम विहार, मिनोचा कालोनी, अमलताश कालोनी, नंदविहार कालोनी एवं शांतिनगर के लगभग 7 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति व लोड संबंधी समस्याओं का सामना करना नहीं करना पडेगा। अब उन्हे उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। साथ ही साथ उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों में कमी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...