कोरबा

हैवी ब्लास्टिंग से ग्राम पंचायत भवन का गिरा छज्जा…पल पल ग्रामीणों को जान का खतरा

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार –हरदीबाजार ग्राम पंचायत भवन का छज्जा हैवी ब्लास्टिंग के चलते भरभरा कर गिरा । एसईसीएल दीपका एवं गेवरा खदान में लगातार रोजाना हो रही हैवी ब्लास्टिंग एसईसीएल प्रबंधक के द्वारा कराया जा रहा है जिसके चलते सोमवार को हरदीबाजार क्षेत्र सहित अन्य जगहों में जल स्तर नीचे गिर गई है । कुआं एवं हैंडपंप सुख गए हैं । रोजाना घरों की छत,छज्जा गिर रहा तो व दीवारों में दरार हो रही है । सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे हैवी ब्लास्टिंग होते ही ग्राम पंचायत भवन का छज्जा भरभरा कर गिर गया । यहां रोजाना ग्रामीणों का आना जाना रहता है । यहीं आधार पंजीयन का भी कार्य चल रहा हैं । समय रहते वहां कोई बाहर मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी अनहोनी घटना घट सकती थी । साथ ही ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार के सामने निवास करने वाले राजू गुप्ता एवं उनका परिवार घर में थे उसी समय एसईसीएल द्वारा हैवी ब्लास्टिंग किया गया जिससे कि उनके मकान के छत का प्लास्टर नीचे गिरा उस समय राजू गुप्ता एवं उसका पुत्र दोनों वहीं पर थे जिससे कि राजू गुप्ता एवं उनके पुत्र को प्लास्टर गिरने की वजह से हल्की चोटें आई । जिसे हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया ।।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...