जांजगीर चाँपा

फिर संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट…काम करते वक्त किया हमला

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के पिसौद गांव में संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज सुबह की है। परिजनों के मुताबिक सुबह जब बड़ा भाई बाड़ी में काम कर रहा था उसी दौरान छोटे भाई ने आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौक पर पहुॅची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के पिसौद गांव निवासी जिलेराम साहू (उम्र 63 साल) की उसकी सगे छोटे भाई दिलहरण साहू (उम्र 53 साल) ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है। आरोपी ने तब तक अपने बड़े भाई के सिर पर हमला किया जब तक उसे यह विश्वास नही हो गया कि उसकी मौत हो चुकी है।

कुल्हाड़ी के लगातार वार से जिलेराम का भेजा पूरी तरह से बाहर आ गया था। जिस वक्त जिले राम पर हमला हुआ वह अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में मौजदू था जहॉ पर दिलहरण अचनाक आ गया और कुल्हाड़ी से जिलेराम के सिर पर 03 लगातार वार किया और जब उसे जिलेराम के मरने का भरोसा हो गया तब वह वहॉ से चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिलेराम साहू और उसके छोटे भाई दिलहरण साहू के मध्य पैतृक संपत्ति का बटवारा हो चुका था मगर छोटे भाई दिलहरण साहू ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी वहीं वह अपने बड़े भाई के हिस्से की जमीन में से दोबारा हिस्सा मांगता था और अक्सर विवाद किया करता था।

जांजगीर के तहसील न्यायालय में दोनों के मध्य संपत्ति विवाद का मामला भी चल रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि दिलहरण अपने ससुराल में भी बटवारा चाहता है और उसका अपने ससुरालियों से भी संपत्ति को लेकर विाद चल रहा है। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति विवाद की वजह से ही जिलेराम और दिलेराम के पिता दयालू राम साहू कुछ साल पहले सबकुछ छोड़कर वृंदावन चले गये थे जिनका वहीं स्वर्गवास हो गया था।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...