बिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार….विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटना को दे चुका है अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी भरत यादव पिता परसराम यादव एवं प्रकाश यादव पिता बालमुकुंद यादव निवासी हेमूनगर ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी आशीष पात्रो पिता गणेश पात्रो उम्र 32 वर्ष निवासी रायगढ़ द्वारा रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुये 7,90,000 रु . की ठगी की गई है । रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना तोरवा से विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई जो आरोपी उड़िसा के बृजराजनगर तथा रायगढ़ में अपना ठिकाना बदल – बदल कर रह रहा था

जिसे तकनिकी साक्ष्य के आधार पर छिपे हुये स्थान का पता लगाकर रायगढ़ दबिश दिया गया जहां आरोपी सुनसान एरिया में हुलिया बदलकर किराये की मकान में रह रहा था जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने जुर्म स्वीकार किया जिसके कब्जे से तलासी लेने पर नगद रकम 1,00,000 रु . 01 नग लेपटाप , 02 नग मोबाईल 01 नग ए.टी.एम. कार्ड 01 नग पैन कार्ड को जप्त किया गया हैं। आरोपी के खिलाफ लाखों की ठगी के मामले दर्ज है जिससे वह फरार था।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ... VIDEO:-बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, 4 नाबालिग बंदियों पर आरोप; वारदात के... VIDEO बिलासपुर:- CCTV में कैद मौत का मंजर… तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय रुद्र प्रताप की जान, सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला...दो आरोपियों पर केस दर्ज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का गांजा जब्त, महिलाएं समेत च... मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत ना... VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चाल... VIDEO रतनपुर:- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा-... VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा,