बिलासपुर

सिम्स गर्ल्स हॉस्टल में आग, खबर मिलते ही मचा हड़कंप….. आनन फानन में बुलाये गए फ़ायर फाइटर

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ग्राउंड फ्लोर ए ब्लॉक के 10 नंबर रूम में गुरुवार को अचानक आग लग गई, आग लगने की ख़बर मिलते ही सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया, आनन फानन में फ़ायर फाइटर की मदद से आग पर काबू करने प्रयास किया गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार काबू किया गया। आग लगने की वजह से रूम में मौजूद सभी सामान जल गए, वही छात्राओँ के कॉलेज में होने की वजह से कोई हताहत नही हुआ।

बिजली उपकरण वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिम्स में आज भी वही पुरानी वायरिंग और पुराने बिजली उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके पूर्व ही सिम्स में आगजनी की बड़ी घटना घट चुकी है उसके बाद भी कोई सुधार नही किये गए, आज फिर हॉस्टल में हुई आगजनी ने प्रबंधन की उदासीनता को उजागर कर दिया है, जहाँ प्रबंधन अपने बचाव में पुराने बिजली उपकरण बदलने टेंडर की प्रक्रिया चलने का ढिंढोरा पिटती रही।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,