जांजगीर चाँपा

महिला की घर मे मिली लाश…दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोट के निशान

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के अकलतरा नगर के वार्ड नंबर 02 में एक अधेड़ महिला की अर्धनग्न लाश उसके घर में जमीन पर पड़ी मिली है। महिला के नाक से खून बह रहा है। वहीं गुप्तांग में भी चोट होने से दुष्कर्म की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है इस मामले में पुलिस ने संभावना जाहिर की है कि हत्या के पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है।

पुलिस के द्वारा फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया गया है उसके आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केवट से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 02 में रहने वाली महिला मंजू मानिकपुरी उम्र 55 साल की लाश की उसके घर में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली है महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।

यह भी बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी उसके पति की मौत 3 साल पहले हो चुकी है उसके बाल बच्चे भी नहीं थे मंजू मानिकपुरी घरों में चौका बर्तन का काम करती थी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...