जांजगीर चाँपा

रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार रूपये छीनकर बाईक सवार बदमाश भागे… बैक से घर तक पीछा करते पहुॅचे थे आरोपी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक से बाईक बदमाश सवार 50 हजार रूपये छीनकर फरार हो गये। घटना गुरूवार की है। इस मामले में आज पीड़ित ने थाने पहुॅचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने मेें जुटी है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में जानकारी नही लग सकी है पर फुटेज के आधार पर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाईक सवार बदमाश बैंक से ही रिटायर्ड शिक्षक का पीछा कर रहे थे। डभरा थाना से मिली‎ जानकारी के अनुसार चुरतेला‎ निवासी रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी‎ प्रसाद मिश्रा स्कूटी से डभरा के ईलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक)‎ पेैसे निकालने आए थे। बैंक से 50 हजार रूपये निकालकर लक्ष्मी प्रसाद अपने घर पहुॅचे। घर के सामने वे स्कूटी खड़ी कर डिक्की से पैसे निकाल रहे थे इस दौरान बाईक मेें सवार दो बदमाश तेजी आए और उनके हाथ से रूपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गये।

आज डभरा थाना पहुॅचकर पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद जिसके बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तब यह बात सामने आई की बाईक सवार बदमाश बैंक से ही रिटायर्ड शिक्षक का पीछा कर रहे थे और चुरतेला गांव में उनके घर के सामने जैसे ही रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ने डिक्की से पैेसे निकाले वे थैला छीनकर फरार हो गये। पेमेंट काउंटर के पास का सीसीटीवी कैमरा था बंद इस लिए आरोपियों की स्पष्ट तस्वीर नही मिल सकी डभरा पुलिस रिटायर्ड शिक्षक से पैसे छीनने वालों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी खंगाल‎ रही है, लेकिन पेमेंट काउंटर के पास‎ सीसीटीवी बंद होने से चेहरा स्पष्ट‎ रूप से पहचान नहीं आ रहा है। कुछ‎ माह पूर्व भी थाना चौक डभरा में‎ लूट का प्रयास किया गया था,‎ लेकिन राहगीर के सजगता के कारण‎ लुटरे असफल होकर भाग गए थे।‎ डभरा पुलिस का कहना है कि आरोपी बैंक से ही रेकी‎ करते हुए बुजुर्ग शिक्षक का पीछा‎ करते हुए उनके गांव तक पहुंच थे‎ और मौका मिलते ही पैसों से भरा थैला छीनकर फरार हो गये।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...