बिलासपुर

जिले में लगातार जारी है संक्रमितों के मौत का सिलसिला, फिर 5 मरीजों ने तोड़ा दम….जिले में बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में रविवार को 5 कोरोना संक्रमित मरीजो ने दम तोड़ा है। जिनमे चार मरीज जिले के है। तो एक मरीज अन्य जिले का रहने वाला है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या में 122 हो गई है। रविवार को जो मौत जिले में हुई है, उनमें चौकाने वाली बात यह है। कि जिले में बुजुर्गों के बाद अब कोरोना से 50 से कम उम्र वालो की जान जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को शिवघाट सरकंडा में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत रेल्वे हॉस्पिटल में हुई है। इसी तरह बसंत विहार में 46 वर्षीय महिला की भी मौत श्रीराम केयर हॉस्पिटल में हुई है। यह दोनों मरीज की उम्र बाकि मरीजो से काफी कम है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण ने उनको भी नही बक्शा है। इसके अलावा चकरभाठा निवासी 70 वर्षीय महिला इलाज के दौरान रविवार को आरबी हॉस्पिटल में हो गई है साथ ही जोरापारा सरकंडा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने भी अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांसे ली है इधर कोरबा में रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोविड-19 हॉस्पिटल में हुई है इन मौतों को मिलाकर जिले में लगातार संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की सारी कोशिशें नाकारा साबित हो रही है। वही मरने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिले में रोजाना औसतन तीन से चार संक्रमित मरीज दम तोड़ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...