जांजगीर चाँपा

छात्रों ने बेल्ट और लात घूंसो से प्राचार्य को पीटा …वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सरस्वती शिशुमंदिर के प्राचार्य को 02 छात्रों ने बेल्ट और लात घूंसो से पिटाई कर दी जिसके बाद अन्य शिक्षकों के बीच बचाव से छात्रों के चंगुल से छूटकर भागे प्राचार्य ने खुद को कमरे मेें बंद कर अपना बचाव किया। एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाईल पर विडियों भी बना लिया जो कि सुबूत के तौर पर थाने में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशुमंदिर लोहर्सी के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद कश्यप पिता नंदकुमार कश्यप (53 साल) निवासी लोहर्सी ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि

08 जुलाई को दोपहर करीब 03ः45 बजे विद्यालय में पढाई करने वाले छात्र संदीप कुमार कश्यप पिता रोहित कश्यप, तनिश कुमार कश्यप पिता रोहित कश्यप दोनो ने स्कूल परिसर में ही उनकी बेल्ट और लात घूंसो से पिटाई कर दी अन्य शिक्षकों के बीच बचाव के बाद वे दोनों के चंगुल से भागे और कमरा बंद होकर खुद को बचाया। एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाईल पर विडियों भी बना लिया जो कि सुबूत के तौर पर थाने में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध  दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना