कोटा

जादू-टोने के शक में महिला की तीर मारकर हत्या, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया जुर्म दर्ज…..

रमेश राजपूत

कोटा- जादू-टोने के शक में भतीजे ने अपनी ही चाची की तीर मार कर हत्या कर दी| जिसकी शिकायत महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई है| घटना कोटा थाना क्षेत्र की है| मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छुईहा निवासी रमेश सौता खेती किसानी का काम करता है| जिसके भतीजे जयप्रकाश पिता मानसिंह सौता की पत्नी ने पिछले साल बिलासपुर अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था, जिसकी मृत्यु अस्पताल में ही हो गई| जयप्रकाश अपनी बेटी की मृत्यु का जिम्मेदार अपनी चाची को मानता था, और उस पर जादू टोने का आरोप लगाता था| अप्रैल महीने में जयप्रकाश की पत्नी राजकुमारी की तबीयत खराब हो गई, उसे लेकर वह अपने ससुराल छतौना चला गया

10 जुलाई को वह पुनः छुईहा वापस आया| 12 जुलाई की रात रमेश सौता अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने चला गया| 13 जुलाई की सुबह 4:00 बजे रमेश सौता की पत्नी परदेश बाई ने जानकारी दी कि, जयप्रकाश ने उस पर धनुषतीर से हमला कर दिया है| प्रार्थी ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी| परदेश बाई को इलाज के लिए कोटा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

रमेश सौता ने इस घटना की शिकायत कोटा थाना में दर्ज कराई| पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, जो अभी फ़िलहाल फरार है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...