रायपुर

कोरोना अपडेट:- राजधानी बना प्रदेश का हॉटस्पॉट जिला, कोरोना के मामले में भी कैपीटल….एक ही दिन 244 पॉजिटिव मरीजों की पहचान…ट्रेसिंग और टेस्टिंग सुविधा बढ़ने से बड़ी तादात में हो रही पहचान…24 घंटे में 426 मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – राजधानी में कोरोना का काला साया मंडराने लगा है। रायपुर में एक ही दिन में आज तक के सबसे ज्यादा चौकाने वाले आकड़े शुक्रवार को सामने आए है। जहाँ रायपुर जिले से 244 नए पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई है। जबकि शाम तक रायपुर में मरीजों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 164 दिया गया था, जिसमें देर रात होते-होते 80 नए संक्रमित मरीज मिल गए है। इससे पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा देर रात आए 88 नए पॉजिटिव मरीजो में रायपुर के 80 के साथ बेमेतरा से 7 और दुर्ग से 1 नये मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में शुक्रवार को कुल 426 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इससे पहले शाम तक 338 मामले सामने आए थे। जिसके साथ आज कोरोना ने प्रदेश के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 6819 पहुंच गया है, वहीं प्रदेश में एक्टिव केस 2216 हो गये हैं। जिनकी संख्या में अब लगातार वृद्धि हो रही है। 

प्रदेश मे शुक्रवार शाम तक आए 338 मरीजो में भी टॉप पर था,,रायपुर जिला..

शुक्रवार को हैल्थ डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 20 जिलों से 338 नए पॉजिटिव मरीजो की पहचान हुई थी। जिसमे भी सवार्धिक मरीज रायपुर जिले से मिले थे। जिनकी संख्या 164 थी। वही राजनांदगांव से 28 , दुर्ग से 19 , बस्तर 18 , कांकेर से 15 , कोण्डागांव व कोरबा से 14-14 , बलरामपुर से 11 , रायगढ़ से 10 , बीजापुर व सरगुजा से 09-09 , सूरजपुर से 08 , जांजगीर – चांपा से 06 , जशपुर से 03 , बालोद , बलौदाबाजार , बिलासपुर व दंतेवाड़ा से 02-02 , महासमुंद व गरियाबंद से 01-01 मरीज भी शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...