बिलासपुर

ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल…माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित हरश्रृंगार अटल आवास में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिना पूछे ऑटो ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट के बक्कल से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
प्रार्थी राजकुमारी यादव, निवासी हरश्रृंगार अटल आवास, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही राजीद खान और सिग चैन उसके बेटे भरत यादव का ऑटो बिना पूछे लेकर चले गए। जब भरत ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी भड़क उठे और उसे मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने ईंट और बेल्ट के बक्कल से भरत यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची मां राजकुमारी यादव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ अभद्रता करते हुए पेट में लात मार मारपीट की गई। सरकंडा पुलिस ने आरोपियों राजीद खान और सिग चैन के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...