बिलासपुर

न्यायधानी में वर्दीधारियों की पिटाई का मामला…पुराने बस स्टैंड में चखना संचालक ने आरक्षक को पीटा तो वही ट्रैफिक जवान को 2 युवकों ने,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– न्यायधानी में खाकी वर्दी की गरिमा उस वक्त तार तार हो गई जब पुलिस जवानों को सरेराह पीटा गया। ऐसे एक नही बल्कि सोमवार देर शाम दो मामले सामने आए है। जिसमे एक ओर ट्रैफिक जवान को कुछ युवकों ने पीटा तो वही दूसरी ओर आरक्षक को सरेआम तमाचा जड़ दिया गया। इससे भी आरोपियों का गुस्सा शांत नही हुआ, उन्होंने वर्दी पहने आरक्षक को डंडे से पीटने के लिए दौड़ाया.. उक्त दोनों मामलों में अब तक केवल एक पर ही एफआईआर दर्ज हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग होटल के पास का है। जहां ट्रैफिक व्यवस्था संभालने ड्यूटी में लगे नील चंद खांडेकर को ट्रैफिक जाम को हटवाने के दौरान वहा मौजूद गणेश कश्यप और खेम सिंह लोनिया ने ट्रैफिक पुलिस नील चंद खांडेकर के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली है। इधर मामले में ट्रैफिक जवान के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह दूसरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां पुराना बस स्टैंड में शराब दूकान के पास सकरी थाना में पदस्थ विष्णु चंद्रा पर वहां मौजूद चखना संचालक द्वारा कुछ विवाद हुआ। उसके बाद उन्होंने आरक्षक विष्णु चंद्रा को जमकर झापड़ जड़ दिया।

बात यहीं तक नही रुकी चखना संचालक ने आरक्षक का कॉलर पकड़ उसके साथ जमकर गाली गलौज किया और डंडे से पिटाई करने उसे दौड़ाया जहाँ भाग कर आरक्षक ने अपनी जान बचाई… जिसका विडियो सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है..इस मामले में ताज़्जुब की बात यह है। कि खबर से लिखे जाने तक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। ना ही मामले की जांच को लेकर कोई निर्देश जारी किए गए हैं…आपको बता दें हर सुरक्षा बल की वर्दी के पीछे ख़ास महत्व होता है। पुलिस की वर्दी को ‘खाकी’ भी कहा जाता है और खाकी का हिंदी में अर्थ होता है ‘मिटटी’, ये खाकी रंग की वर्दी हमेशा उसे याद दिलाती है की उसने ये वर्दी अपने देश की मिटटी की सुरक्षा यानि देश की सामाजिक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए पहनी है। पुलिस की नौकरी ज्वाइन करते वक्त उन्हें कसम दिलाई जाती है वो देश के हितों की हर दशा मे सुरक्षा करेंगे और सभी जाति-धर्म से ऊपर उठ कर न्याय का सम्मान करेंगे। ऐसे में इन मामलों पर पुलिसिया कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। कि देश की ‘मिटटी’ के सामान के खाकी वर्दी कि गरिमा को तार तार करने वाले आरोपियों पर क्या कुछ कार्यवाही होती है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...