बिलासपुर

आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया यात्री का छूटा बैग… सोने का मंगलसूत्र, मोबाईल समेत 80 हजार का सामान था बैग में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – यात्रियों के सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ यात्रियों की हर संभव सहायता भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 11.01.2023 को गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस के अनूपपुर पीएफ नंबर 1 पर आगमन के दौरान समय लगभग 4.10 बजे आरपीएफ अनूपपुर की सहायक उपनिरीक्षक मुन्नीबाई एवं स्टाफ द्वारा चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म 01 पर एक ब्राउन कलर का हैंड बैग पडा मिला जिसे लाकर रेसुब पोस्ट अनूपपुर में सुरक्षित रखा गया | कुछ समय बाद लगभग 5.00 बजे आर.पी.एफ. पोस्ट अनूपपुर में एक महिला यात्री सरिता राठौर निवासी अनूपपुर द्वारा गाड़ी संख्या 15159 के कोच संख्या बी/1 के बर्थ नंबर 10,15 में प्रयागराज से अनूपपुर तक यात्रा के बाद यहाँ उतरने पर ज्यादा सामान होने के कारण अपना हैंड बैग छुट जाना बताया गया | उक्त बैग को उससे पहचान कराने पर उसने हैंड बैग को अपना होना बताया | उसने उस बैग में एक सोने का मंगलसूत्र कीमत 60,000 रुपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल कीमत 15,000 रुपए, 04 जोड़ी चांदी की बिछिया, चार्जर तथा अन्य मेकअप का सामान कुल कीमत 80000/- होना बताई, जिसका मिलान करते हुये गवाहों के समक्ष सही पाये जाने पर सही सलामत उस बैग को उसके सुपुर्द किया गया । उक्त महिला यात्री यात्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन के इस कार्य की खुले दिल से तारीफ की गई।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...