पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना क्षेत्र से 5 वर्षीय और 2 वर्षीय दो मासूम बच्चियां गायब….गांव समेत पुलिस जुटी तलाश में

जगन्नाथ प्रसाद नेताम

पचपेड़ी –थाना क्षेत्र के ग्राम आमगाँव निवासी गौतम निषाद पिता छन्नू लाल निषाद उम्र 28 वर्ष ने शाम मे पचपेड़ी थाना उपस्थित होकर सूचना दिया की उसकी दो बेटियां जिनकी उम्र 5 वर्ष एवं 2 वर्ष है जो सुबह से लापता है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमगाँव निवासी गौतम निषाद की दो बेटियां सुबह से गायब है। प्रार्थी गौतम ने बताया की उसकी बड़ी पुत्री आरवी निषाद उम्र 5 वर्ष एवं दूसरी बेटी अनिका निषाद उम्र 2 वर्ष के आसपास है जो सुबह खेलते खेलते अचानक दोनो बहने गायब हो गई।जब कुछ देर तक दोनो बच्चिया दिखाई नही दी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरु की पुरा का पुरा गांव लापता बच्चियों को ढूंढ़ने मे लगी है फिर भी कही पता नहीं चल सका।तब गुमशुदा बच्चियों के परिजनों ने पचपेड़ी थाना पहुंच लापता बच्चियों के गुमशुदा की सूचना दर्ज कराई है, जिसके बाद पचपेड़ी थाना स्टाफ खोजबीन में लगी हुई है जिनकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन

मामले में आश्चर्यजनक तरीके से बच्चियों के गायब होने से पूरे गांव में हंगामा खड़ा हो गया है सभी इधर उधर बच्चियों की तलाश में जुटे हुए है, वही उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका से सभी भयभीत है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...