बिलासपुर

सरकंडा:- विजयपुरम कॉलोनी के पीछे युवक की लाश मिलने से सनसनी…संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुरम कॉलोनी के पीछे शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसमें मृतक की पहचान सूरज सोनी निवासी सरकंडा क्षेत्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर युवक की लाश मिली वह क्षेत्र नशेड़ियों के अड्डे के रूप में कुख्यात है। वहां आसपास जगह-जगह नशे में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, खाली शराब की बोतलें और अन्य सामान पड़े हुए मिले हैं।

जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी नशा करने के उद्देश्य से वहां पहुंचा होगा। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज को मिर्गी की बीमारी थी और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, अभी तक युवक की मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सरकंडा पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...