बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की मौत…कार चालक की लापरवाही पड़ी भारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असमय मृत्यु हो गई। यह हादसा न्यू स्मार्ट रोड, वेयर हाउस के पास हुआ, जब पत्रकार शुक्ला अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार क्रमांक CG 04 MT 4004 चला रहे व्यक्ति की पहचान जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पद पर पदस्थ डॉ. के एल उरांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डॉ. उरांव ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेरेटर दबा दिया, जिससे वे वाहन से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे स्कूटी सवार उपेंद्र शुक्ला को सीधी टक्कर मार दी।घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया,

लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में आरोपी चालक डॉ. के एल उरांव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार को जप्त कर लिया गया है। पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की असामयिक मौत से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों ने डॉक्टर की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...