मल्हार

मल्हार: खेत रखवाली करने गया युवक आया आकाशीय बिजली की चपेट में….गंभीर रूप से झुलसने से हुई मौत,

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थेम्हापार निवासी हिरेंद्र पात्रे पिता महेंद्र पात्रे उम्र 33 वर्ष गुरुवार दोपहर गांव के पास ही स्थित खेत में धान का पौधा( थरहा) की रखवाली करने गया हुआ था तभी 3 बजे के आसपास अचानक गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए हिरेंद्र खेत के पास ही स्थित महुआ पेड़ के नीचे बैठ गया।

तभी तेज चमक के साथ जोरदार बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से हिरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, आसपास खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने घटना की जानकारी हिरेंद्र के परिजनों को दी जो मौके पर पहुँचे, फिर डायल 112 की मदद से तत्काल बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत हिरेंद्र को मृत घोषित कर दिया वही शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...