छत्तीसगढ़बिलासपुर

आईपीएल के साथ शुरू हुआ सट्टे का सीजन, 10 लाख का सट्टा खिलाते दो खाईवाल दबोचे गए

पुलिस भी इन दोनों की गिरफ्तारी और कार्यवाही को जिस तरह छुपाने का प्रयास कर रही है उससे भी कई सवाल उठ रहे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

क्रिकेट प्रेमियों को जिस तरह पूरे वर्ष भर इंडियन प्रीमियर लीग की प्रतीक्षा होती है, उसी तरह सट्टा खेलने और खिलाने वालों को भी इस ताबड़तोड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है । इस दौरान अरबों खरबों का सट्टा हर साल लगता है । हर बार पुलिस कार्यवाही करती है लेकिन कमजोर कानून की वजह से इस पर नकेल कसना मुमकिन नहीं हो पा रहा। इस बार भी आईपीएल शुरू होने के दूसरे दिन ही बिलासपुर में सट्टेबाजों को पकड़ने का खाता खुलने लगा है। बिलासपुर में कई कुख्यात खाईवाल है जिन पर पुलिस कार्यवाही का भी कोई असर नहीं होता । एक बार फिर ऐसे ही खाईवाल सक्रिय हो चुके हैं। रविवार को आईपीएल के दो मैच खेले जा रहे थे । कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर सट्टा खिलाते दो खाई वालों को साइबर सेल की टीम ने सरकंडा तीर्थानि गली से धर दबोचा।जो मोबाइल की मदद से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। इस कार्यवाही ने सीपत सरकंडा में रहने वाले अंकित बुधरानी और तोरवा निवासी दीपक खेमनानी को सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है । जिन्हें सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया।बताया जा रहा है कि दोनों करीब 10 लाख का सट्टा खिला रहे थे लेकिन मौके पर उनके पास से 18,100 रुपये जप्त किए गए। यह दोनों बिलासपुर के कुख्यात खाईवाल है और हर साल आईपीएल के दौरान सक्रिय हो जाते हैं। वहीं इनके पकड़े जाने के बाद इनको छुड़ाने के लिए थाने के फोन घनघनाने लगे। थाने के बाहर छुट भइया नेताओं के सिफारिश लेकर पहुँचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। जिनमें अधिकांश कांग्रेस के नेता थे । एक सट्टा खिलाने वाले के लिए नेताओं की यह हमदर्दी आम आदमी के समझ से परे है । एक तरफ यही नेता शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने की दुहाई देते हैं और पुलिस जब किसी अपराधी को पकड़ती है तो यही लोग उनकी पैरवी करने थाने पहुंच जाते हैं। वैसे पुलिस भी इन दोनों की गिरफ्तारी और कार्यवाही को जिस तरह छुपाने का प्रयास कर रही है उससे भी कई सवाल उठ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस