बिलासपुर

पुलिस जवानों का मुस्लिम समुदाय ने किया आभार व्यक्त, पुष्प वर्षा कर कर्तव्य परायणता को किया गया सलाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आज विश्व के तमाम देश कोरोना वायरस से परेशान है। चीन से शुरू हुआ यह वायरस अब भारत देश मे भी लोगो को संक्रमित कर रहा है। इससे बचने का एकमात्र उपाय घरों के अंदर रहना लोगों से दूरी बनाए रखना और बार बार हांथ को साफ करते रहना सेनेटाइजर का इस्तेमाल ही प्रमुख है। इस विकट समस्या के दौरान लोगों की जान बचाने का बीड़ा पुलिस और डॉक्टरों ने उठाया है। यही कारण है कि पुलिस अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों को सुरक्षित करने में दिन रात लगी हुई है।

उनके इस योगदान को पूरा देश सराह रहा है।इसी कड़ी में मुस्लिम मनिहार समाज बिलासपुर के नेतृत्व में अध्यक्ष वसीम चौधरी की पहल पर बुधवार को तालापारा में तैबा चौक से लेकर बजरंग चौक तक पुलिस प्रशासन का आत्मीय अभिनंदन किया गया। यहां के मुस्लिमों ने अपने घर के सामने से और घरों के छत ऊपर से पुलिस जवानों पर फूलों की वर्षा की।इस दौरान यहां के नागरिकों ने उनके सेवा भाव को सम्मान देते हुए ताली भी बजाई। देश मे शायद ये पहला अवसर है जब देश का हर नागरिक पुलिस के इस कर्तव्य परायणता को सलाम कर रहा है।

मुस्लिम मनिहार समाज के अध्यक्ष वसीम चौधरी ने बताया कि इस महामारी के दौरान पुलिस की छवि एक सच्चे और कर्मठ जनहितैषी के रूप में सामने आई है।अपने घर परिवार का मोह छोड़ कर दूसरों की जिंदगी बचाने दिन रात एक किये हुए है ऐसे वीर जवानों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य बनता है।मुस्लिम समाज भी उसी का अनुसरण करते हुए देश और समाज के रक्षकों का सम्मान किया है।

समाज ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खूब ख्याल रखा।पुलिस जवानों का सम्मान करते हुए तालापारा के नागरिक खुद को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...