कोटा

शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते पकड़ाया, बीमा राशि क्लेम करवाने मांगे थे 4 हजार रुपए….एसीबी ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा- शुक्रवार को बीईओ दफ्तर में रिश्वत लेते एक बाबू पर एसीबी ने कार्यवाही की है। बताया जा रहा है। कि कोटा बीईओ ऑफिस में कार्यरत्त बाबू बेदुराम कैवर्त्य के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में बीईओ ऑफिस के बाबू को चार हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया है। यह पूरी कार्यवाही पीड़ित ग्रामीण दिलहरण यादव की शिकायत पर एसीबी द्वारा की गई है। छापेमारी पर एसीबी की टीम ने कोटा बीईओ ऑफिस के बड़े बाबू बेदूराम कैवर्त्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरसअल शिकायत कर्ता के पुत्र की पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। जिसको छात्र सुरक्षा बीमा के तहत मिलने वाले राशि के नाम पर लगातार आरोपी बाबू बेदूराम कैवर्त्य से रुपए की मांग कर रहा था। जिसके खिलाफ अब एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...