जांजगीर चाँपा

शराब के नशे में धुत्त पति चाकू लेकर दौड़ा पत्नी के पीछे, झड़प के दौरान पत्नी ने भी कर दिया हमला…पति की हुई मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के चांपा थाना क्षेत्र में पत्नी के द्वारा पति की धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है संघर्ष में पत्नी भी घायल है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा थाना क्षेत्र के घठोली चौक के पास रहने वाला 33 वर्षीय विजय सूर्यवंशी शराब पीने का आदी था और शराब पीकर अक्सर पत्नी और बच्चों से विवाद और मारपीट किया करता था।

सोमवार की सुबह भी उसने घर में जमकर उत्पात मचाया था जिसे समझा-बुझाकर आसपास के लोगों ने शांत कराया मगर शाम को वह फिर से शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी फोटो बाई से मारपीट करने लगा इस दौरान पति विजय चाकू लेकर पत्नी की ओर दौड़ा तब पत्नी फोटो बाई ने धारदार हथियार से विजय सूर्यवंशी पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पत्नी फोटो बाई ने पुलिस की डायल 112 की टीम को जानकारी दी जिसके बाद घायल पति विजय सूर्यवंशी को पुलिस ने बीडीएम हॉस्पिटल चांपा लेकर गई जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया वहीं दूसरी ओर पति की पिटाई से पत्नी फोटो बाई को भी शरीर में चोटें आई हैं जिसकी वजह से उसे पुलिस को निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल आरोपी पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...