कोरबा

जुआरियों के फड़ में पुलिस की दबिश, 10 जुआरियों से 32,300 रूपये नकद, 52 पत्ती ताश बरामद

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने, सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने, जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, सट्टा, जुआ खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 27.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नेवसा, नेवसा पाठ में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर स्टॉफ मुखबीर द्वारा बताए स्थान को पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर रहे थे तभी जुआ खेल रहे लोग पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर 10 जुआड़ियान को मौके पर पकड़ा गया कुछ लोग पहाड़ जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम 01. भागवत कुमार प्रजापति पिता चैतराम प्रजापति उम्र 29 वर्ष  हरदीबाजार, 02. हरिराम साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 41 वर्ष नेवसा चौकी हरदीबाजार, 03. निखिल राठौर पिता अनिल राठौर उम्र 23 वर्ष हरदीबाजार दीपका रोड, 04. नितिष पाण्डे पिता टीकाराम पाण्डे उम्र 21 वर्ष  मुड़ापार, 05. दिनेष राठौर पिता मिट्ठूराम राठौर उम्र 47 वर्ष  षिक्षक कालोनी हरदीबाजार, 06. दलेष्वर सिंह राठौर पिता कौषल प्रसाद राठौर उम्र 40 वर्ष  हरदीबाजार दीपका रोड, 07. धनेष्वर भारद्वाज पिता फिरताराम भारद्वाज उम्र 27 वर्ष भिलाईबाजार, 08. मुकेष कुमार यादव पिता स्व. सूरज प्रताप यादव उम्र 26 वर्ष हरदीबाजार पुरानी बस्ती, 09. किषोर यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 43 वर्ष बजरंग चौक सरईसिंगार, 10. बाबी राठौर पिता रतन सिंह राठौर उम्र 30 वर्ष  हरदीबाजार पुरानी बस्ती सभी चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.) होना बताये, जिनके पास एवं फड़ से नगदी रकम 32,300/- (बत्तीस हजार तीन सौ रूपये), 52 पत्ती ताश एवं 01 नग बोरी फट्टी को मौके से बरामद किया गया। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. धनंजय सिंह नेटी, प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 806 प्रफुल्ल साहू, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, आरक्षक 172 गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,