बिलासपुर

भाजपा ग्रामीण जिला बिलासपुर के नए पदाधिकारी घोषित, एस कुमार मनहर बने जिला महामंत्री, राजकुमार साहू को जिला मंत्री का दायित्व

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल के अनुमोदन उपरांत जिला पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई। नई घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। घोषणा के अनुसार मस्तुरी विधानसभा के लोकप्रिय नेता एस. कुमार मनहर को भाजपा ग्रामीण जिला का महामंत्री बनाया गया है। मनहर पार्टी में बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल महामंत्री व जिला मंत्री जैसे अनेक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी कार्यक्षमता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, मल्हार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार साहू तथा भाजपा नेत्री सरोजनी भारद्वाज को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। सीपत क्षेत्र से राज्यवर्धन कौशिक एवं नागेश्वरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने और मिठाई खिलाने वालों में मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महामंत्री राजकुमार वर्मा, रोहित कश्यप, रामनारायण भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, दिलीप पांडेय, विधी रजक, देवेंद्र जायसवाल, सुरेश खटकर सहित सभी छह मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मस्तुरी विधानसभा में और अधिक मजबूत बनाकर भाजपा का गढ़ बनाने का संकल्प भी लिया।

error: Content is protected !!
Letest
शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार