कोटा

नाले में मिली युवक की लाश…. हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी जाँच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – आज सुबह कुछ लोगों ने बीजा ग्राम के आगे ग्राम घोरामार के नाले में अनजान युवक की लाश देखी पास ही बाइक पड़ी थी।

कोटा पुलिस व तखतपुर पुलिस मौके पर पहुँचकर शव की पहचान के लिए आसपास के गांव वालों को बुलवाया गया तो मृत युवक की पहचान शैलेश श्रीवास पिता अघनु श्रीवास के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक गांजा पीने का आदि था कल बेलपान में कुछ लोगो के हो रहे विवाद के पास खड़ा हुआ था। कोटा पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को मरच्यूरी भेजकर जाँच में जुट गई है। पुलिस जाँच के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की हत्या हुई या युवक की मौत कैसे हुई है।

वायरल वीडियो में दिख रहा युवक…

नाले में युवक की लाश मिलने के पहले एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ है, जिसमें मृतक युवक सामने दिख रहा है, वीडियो में दो साधुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है वही आस पास लोग खड़े है,

फ़िलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है जिसके बाद युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...