बिलासपुर

मामूली विवाद पर चाकू और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला…दो युवक हुए घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पिकअप द्वारा कीचड़ उछालने के विवाद में युवक पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोनी में रहने वाला पिकअप चालक समीर अशोक नगर मुरूम खदान के पास से गुजर रहा था । इस दौरान उसके पिकअप से ओमप्रकाश पर कीचड़ उछला तो उसने पलट कर गाली दी ।थोड़ी देर बाद पिकअप चालक अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंचा और

ओमप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। जब ओम प्रकाश के साथी उसे बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया। इस हमले में ओम प्रकाश के गर्दन और सर पर गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। ओमप्रकाश के साथी लोकेश वैष्णव ने बताया कि हमलावरों ने उस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और उसके साथ भी मारपीट की। हमलावर आईटीआई कॉलेज के पास कोनी में रहने वाले समीर, सादिक, जग्गा और उसके साथी है, जो 7-8 की संख्या में थे।

पिकअप समीर ही चला रहा था। हमला करने के बाद सभी हमलावर भाग खड़े हुए । वहीं घायल ओमप्रकाश और लोकेश को इलाज के लिए सिम्स लाया गया जहां ओमप्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...