पचपेड़ी

यात्रियों से भरी मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री गंभीर सिम्स रिफर पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास आज सुबह एक पिकअप सड़क किनारे बनी नाली में जा पलटी जिससे मालवाहक वाहन में सवार लगभग 25 यात्रियों को चोट पहुँची है जिसमे से 10 यात्रियों को गंभीर चोटे आई है जिसे बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में महिलाओं की संख्या अधिक है वही बच्चे, बुजुर्ग है। वही 15 यात्रियों को हल्की फुल्की चोटे आई है जिनका प्राथमिक उपचार चिस्दा के ही उप स्वास्थ्य केंद्र में किया गया उसके बाद उन्हें मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास ग्राम पंचायत सोन के ग्रामीण महिला,पुरूष, एवं बच्चे 25 की संख्या में अशोक लीलैंड नामक पिकअप क्र CG 10 BE 6588 में सवार होकर ग्राम ओखर कबीर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे।

तभी ग्राम चिस्दा के पास पहुचे ही थे की पिकअप के ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया वही सड़क के बगल में बने नाली में जाकर पलट गई जिससे सभी यात्रियों को चोटे आई है।

डायल 112 और 108 की टीम मौके पर पहुँच गम्भीर रूप से घायलों को सिम्स वही कम चोटे आये ग्रामीणों का मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,