रायगढ़

छत्तीसगढ़:- एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी… राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी अपने चरम पर, फिर पकड़े गए 2 रिश्वतखोर पटवारी,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, पटवारी से लेकर एसडीएम तक राजस्व विभाग में कार्य कराने के एवज में रिश्वतखोरी कर रहे है, विगत दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो ने 1 पटवारी, 1 आरआई, 1 एसडीएम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, इसी कड़ी में शुक्रवार को भी एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर द्वारा जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पनगाव निवासी प्रार्थी संजय कुमार खूंटे की शिकायत पर आरोपी पटवारी विजय लहरे को 3500 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया है वही खैरागढ़ जिले के ग्राम टोला गांव निवासी प्रार्थी किशोर दास साहू की शिकायत पर आरोपी पटवारी विवेक कुमार परगनिहा को रिश्वत की दूसरी किश्त 4000 रुपए लेते हुए ट्रेप किया गया है। दोनों ही मामलो में आरोपी पटवारियों से नक्शा कटवाने, फौती, नामांतरण, बटांकन के नाम पर रिश्वत की मांग की थी, जिससे प्रार्थी परेशान थे और इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर से ही थी, जिस पर शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रेप बनाकर दोनो ही रिश्वत खोर पटवारियों को पकड़ा है।

पहला मामला…

प्रार्थी संजय कुमार खुंटे , निवासी ग्राम पनगॉव तह . पामगढ़ जिला जांजगीर – चांपा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी , कि उसके द्वारा ग्राम पनगांव में स्थित 25 डिसमील जमीन क्रय किया जाना हैं जिसके नक्शा कटवाने के कार्य हेतु आरोपी पटवारी विजय लहरे से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा 3500 रू . रिश्वत की मांग की जा रही थी । प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था , बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था । शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज आरोपी विजय लहरे पटवारी ग्राम पनगाँव , तह . पामगढ़ , जिला जाजंगीर – चांपा को पटवारी कार्यालय में प्रार्थी से राशि 3500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ।

दूसरा मामला…

इसी प्रकार प्रार्थी किशोर दास साहू , निवासी ग्राम टोला गॉव तह . खैरागढ़ जिला खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी , कि उसकी माताजी के नाम पर कृषि भूमि ग्राम टोलागांव एवं प्रकाशपुर में स्थित है । उसके माता जी की मृत्यु पश्चात् फौती , बटांकन एवं नामांतरण के कार्य हेतु आरोपी पटवारी विवेक कुमार परगनिहा से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा उपरोक्त कार्य हेतु प्रति गांव की जमीन के लिये दस हजार रूपये के हिसाब से कुल 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई थी । जिसमें से 4,000 रू . एडवांस के रूप में ले लिया गया है । प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था , बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था । शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से ट्रेप आयोजित कर आज आरोपी विवेक कुमार परगनिहा पटवारी मुढ़ीपार तह . खैरागढ़ को पटवारी कार्यालय में प्रार्थी से दूसरी किश्त 4,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया । उपरोक्त दोनों प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि उपरोक्त ग्रामों के समस्त ग्रामवासी पटवारी से परेशान थे और पटवारी के खिलाफ कार्यवाही के लिये भारी संख्या में एसीबी कार्यालय में उपस्थित हुये थे ।

error: Content is protected !!
Letest
जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ...