छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाला निर्माण में बड़ी लापरवाही ,घरों में गंदा पानी घुसने के बाद मचा हंगामा

नये नाले को पुरानी नाली के अनुपात में ज्यादा ऊंचा बना दिए जाने का यह दुष्परिणाम सामने आया कि घरों में निकासी का गंदा पानी वापस होने लगा

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

इन दिनों व्यापार विहार सड़क पर नाली निर्माण का काम चल रहा है। तार बाहर क्षेत्र में सड़क के साथ कंक्रीट की नालियां बनाई जा रही है। भविष्य की व्यवस्था को देखते हुए नालियों को वर्तमान से 2 से 3 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इससे जहां एक तरफ पुराने मकानों की ऊंचाई सड़क से नीचे हो चुकी है ,वहीं घरों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है लेकिन नये नाले को पुरानी नाली के अनुपात में ज्यादा ऊंचा बना दिए जाने का यह दुष्परिणाम सामने आया कि घरों में निकासी का गंदा पानी वापस होने लगा ।तारबाहर क्षेत्र में घरों से निकलने वाला पानी वापस घरों की ओर लौटने लगा इससे घरो में गंदा पानी भर गया ,जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर आए ।इसकी सूचना वार्ड के पार्षद को भी दी गई ।वार्ड 19 संजय गांधीनगर के पार्षद रेड्डू ने मौके पर पहुंचकर हालात को जाना जिसके बाद उनकी निगम अधिकारियों से जमकर बहस हुई ।नाली निर्माण में बड़ी लापरवाही का आरोप पार्षद और वार्ड की जनता ने लगाया है

निगम अधिकारियों की अनदेखी की वजह से हो रही समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया गया। काफी देर तक इसी वजह से यहां हंगामा मचा रहा जिसके बाद लोगों ने यहां काम बंद करा दिया। व्यापार विहार सड़क को वन वे करके सड़क और नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन इस वजह से वार्ड के नागरिकों को हो रही समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण से निगम अधिकारियों को जन आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसीलिए फिलहाल निर्माण कार्य पर संकट के बादल गहराने लगे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार