जांजगीर चाँपा

4 दिनों से लापता 2 नाबालिग लड़को की नहर में मिली लाश…हत्या की आशंका, 3 दिनों पहले तालाब में मिली थी बाइक

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के बरभाटा गांव के नहर में अलग अलग जगहों से दो नाबालिग लड़को के शव को बरामद किया गया है, जिसमे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। ग़ौरतलब है कि शिवरीनारायण थाने में 9 जनवरी को 2 नाबालिग लड़को के गुम होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई गई थी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र से है जहाँ सलखन गांव के रहने वाले दो नाबालिग लड़के

दीपक टंडन उम्र 16 साल और राजेश यादव उम्र 15 वर्ष 7 जनवरी को दोनो दोस्त अपने दादा को लेकर गोधना में आयोजित गुरुघासी दास की जयंती में मेला देखने गए हुए थे। वही रात्रि में दीपक टंडन अपने दादा और राजेश यादव के साथ घर आए थे, लेकिन दीपक ने कहा की राजेश को घर छोड़ के आने के बाद वह सो जायेगा, ऐसा कह कर दोनों घर से निकले थे,

लेकिन दोनो घर नही पहुंचे 8 जनवरी की सुबह घर नही पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन दोनो लडको की कोई जानकारी नहीं मिलने पर 9 जनवरी को गुम होने की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को नहर में पानी छोड़ा गया जिसमे बरभाटा नहर में शव मिलने की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जिसकी पहचान दीपक टंडन उम्र 16 साल के रूप में परिजनों ने उसके बाएं पैर में लगे रॉड से की, दीपक टंडन का शव जला हुआ था और शरीर में कपड़े भी नही है। वही दूसरे लड़के राजेश यादव उम्र 15 साल का शव सलखन गांव के नहर में मिला है, जिसकी पहचान कपड़े से की गई है। दोनो की लाश सड़ी गली हुई हालत में मिली है।

4 दिनों के बाद दोनो दोस्तो की लाश मिली है। वही 8 जनवरी को नवागढ़ थाना मुड़पार गांव के तालाब में मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 EP 9320 डूबी हुई मिली थी, जिसे मनरेगा में काम करने वाले लोगो ने डायल 112 को सूचना देकर बाहर निकलवाया था। मामले में एसडीओपी यदुमणी सीदार ने कहा की दोनो नाबालिग लड़को का शव मिला है,दोनो की हत्या कर शव नहर में फेकने की आशंका जताई गई है।

जिसकी पहचान की गई है। दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। वही मौके पर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ...