पचपेड़ी

पचपेड़ी: पुरानी रंजिश पर युवक से जमकर मारपीट…गंभीर हालत में युवक बिलासपुर रेफर

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हा में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेल्हा निवासी रोशनी मरकाम ने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे उसका भाई अमन राज मरकाम मुन्ना किराना दुकान के पास मौजूद था। तभी गांव के अभय उईके उर्फ पउव्वा, अजय उईके उर्फ भोंदल और रोशन उईके तीनों युवक वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे।

जब अमन ने गाली देने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मिलकर हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान अमन राज के नाक, मुंह, हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को परिजनों द्वारा तत्काल सीएचसी मस्तूरी ले गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है वहीं बताया गया कि युवक की नाक टूट चुकी है जिसका आपरेशन किया जाएगा वहीं उसका उपचार जारी है। इस घटना की रिपोर्ट पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने अभय उईके उर्फ पउव्वा, अजय उईके उर्फ भोंदल और रोशन उईके के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं पचपेड़ी पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...