बिलासपुर

रफ्तार का कहर- अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार को लिया चपेट में, पहिये के नीचे दबने से हुई मौत…पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फिर एक बार तेज रफ्तार की कहर ने एक जान ले ली है, मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर रतनपुर मुख्य मार्ग पर भरारी के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया है।

इस घटना को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि किसी भारी वाहन का चक्का उसके शरीर के ऊपर से गुजर गया और उसकी सांसें थम गई। युवक बाइक क्रमांक सीजी 10 एक्स 8166 में सवार था, जिसे अज्ञात भारी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, घटना की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 को दी। जिसके बाद यहां पहुंची टीम सिम्स की ओर रवाना हुई।

जब तक उसे सिम्स लाया जाता, उसके पहले उसने दम तोड़ दिया था। फिलहाल मृतक के शव को मरचुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और मृतक के बारे में जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...