कोरबा

संदिग्ध अवस्था में एक हाथी की मौत, जूना पारा के पास मिली लाश…. वन विभाग में मचा हड़कंप

डेस्क

कोरबा- संदिग्ध परिस्थितियों में एक हाथी की मौत होने की खबर सामने आई है कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र पाली सर्कल अंतर्गत जूना पारा के समीप यह हाथी का शव मिला है खबर सामने आते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है गौरतलब है कि केंदई रेंज में विचरण कर रहे 30 हाथियों में से यह एक हाथी है। लाश की अवस्था को देखकर वन विभाग के अधिकारी पहाड़ से गिरकर दंतैल की मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं उनका मानना है कि दो हाथियों के बीच विवाद की स्थिति बनी होगी और यह हाथी पहाड़ से नीचे गिर गया होगा, जिसे गंभीर चोटें लगी होगी और उसकी मौत हो गई होगी, एक चरवाहे ने हाथी के शव को देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी है जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और मुआयना किया, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा के पशु चिकित्सकों द्वारा हाथी के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद मौत की वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा, फिलहाल वन विभाग हाथियों के दल पर नजर बनाए हुए हैं वही उनकी सुरक्षा के लिए भी वनरक्षक को तैनात किया गया है बहरहाल क्षेत्र में अब भी हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसके आतंक से ग्रामीण परेशान है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...