मल्हार

मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे में… निलंबन और विभागीय जांच नहीं होने पर उठे सवाल,

उदय सिंह

बिलासपुर– मल्हार के शासकीय स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में जांच समिति ने प्राचार्य और दो व्याख्याताओं के खिलाफ गंभीर आरोपों की पुष्टि कर दी है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई सिर्फ तबादले तक सीमित रहने से सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच रिपोर्ट में प्राचार्य वेद प्रकाश शुक्ला पर छात्राओं से दुर्व्यवहार, सेनेटरी पैड वितरण में अनियमितता, प्रति छात्र 500 रुपये की अवैध वसूली और शिक्षकीय दायित्वों में लापरवाही सिद्ध हुई है। व्याख्याता रश्मि गुप्ता पर मूल्यांकन और अध्यापन का काम भृत्य से कराने और दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध हुए हैं। जानकारों का कहना है कि जब आर्थिक अनियमितता और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े आरोप सिद्ध हो गए हैं, तो नियमानुसार निलंबन और विभागीय जांच होनी चाहिए थी। केवल एक स्कूल से दूसरे स्कूल में भेजना दंड नहीं, बल्कि समस्या का स्थानांतरण है।

आपको बता दे कि कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। मामले की पृष्ठभूमि में विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार तथा शैक्षणिक वातावरण से संबंधित शिकायतें जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। इसके अलावा 1 अक्टूबर को विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायत रखकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायतों की जांच के लिए 30 सितंबर को तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। दल ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बयान लेकर 7 अक्टूबर को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य से संबंधित जांच निष्कर्षों में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने में अनियमितता, शाला शुल्क के नाम पर प्रति विद्यार्थी 500 रुपए अतिरिक्त राशि की वसूली के साथ शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जिसमे व्याख्याता रश्मि गुप्ता से संबंधित जांच में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन और अध्यापन कार्य भृत्य से कराने और शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

वही व्याख्याता संजय दुबे के संबंध में भी विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने 9 अक्टूबर को आदेश जारी कर प्राचार्य वेद प्रकाश शुक्ला को मस्तूरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल कुकुर्दीकेरा, व्याख्याता रश्मि गुप्ता को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी और व्याख्याता संजय दुबे को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। इस पूरे मामले में
सवाल यही है कि क्या छात्राओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में सिर्फ तबादले से न्याय हो जाएगा? क्या बिलासपुर डीईओ ने जानबूझकर नरम कार्रवाई कर मामले को ठंडा करने की कोशिश की? या इसके पीछे और भी कोई वजह है!

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...