कोटा

महज 1500 रुपए के लिए कलयुगी बेटे ने माँ को उतारा था मौत के घाट….पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी बेटे को लिया हिरासत में

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम पटैता के कोरीपारा में एक महिला की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा पुलिस दलबल के साथ मौके पर रवाना होकर घटनास्थल पहुँचे, जहाँ घटनास्थल कोरीपारा में महिला मृत हालत में पड़ी थी। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव द्वारा अपनी मां स्व. कुंती बाई पति स्व‌. मोहन लाल यादव उम्र 60 साल निवासी कोरीपारा से मारपीट कर हत्या कर

जंगल की तरफ भाग जाना बताए जाने पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जंगल के चारों तरफ घेराबंदी कर जंगल में लगातार 02 घंण्टे तक खोजबीन पतातलाश दौरान पटैता-कोरी जंगल में आरोपी प्रेम यादव ऊर्फ सलसलहा यादव पिता स्वर्गीय मोहन यादव उम्र 34 साल को घटना के 2 घंटे के अंदर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के दौरान मां कुंती बाई को आरोपी द्वारा दिए 1500 रुपए वापस माँगने पर उसकी माँ कुंती बाई द्वारा राशन ख़रीदने में खर्च कर देने और पैसा नहीं होना बताया,

पैसा नहीं देने पर ईट से वारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा थाना प्रभारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...