जांजगीर चाँपा

खत्म हो रहा खाकी का खौफ, बढ़ रहे पुलिस पर हमले,, आखिर क्यों थाना प्रभारी ही बना प्रार्थी देखिए इस ख़बर पर..

रमेश राजपूत

जांजगीर-कहते हैं कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए होती है। लेकिन जब पुलिस ही सुरक्षित ना हो तो आम जनता क्या सुरक्षित होगी.! प्रदेश में इन दिनों पुलिस पर हो रहे हमलों के मद्देनजर यह सवाल उठना तो लाजमी है। एक ऐसा ही मामला जांजगीर चांपा जिले के सारागांव थाने का सामने आया है। जहा थाना परिसर में ही एक युवक ने थाना प्रभारी की कॉलर फाड़ दिया। बात यहीं नहीं रूकी उसने थाना के सामने सरेआम थाना प्रभारी को गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की की।

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव विधानसभा अध्यक्ष के दौरा कार्यक्रम के लिए वीआईपी ड्यूटी करने के लिए 8 अगस्त को थाने से निकल रहे थे। उसी दौरान ग्राम पंचायत सोनियापाठ की सरपंच रुकमणी साहू अपने पति संजय साहू और अन्य लोगों के साथ थाने के बाहर खड़ी थी। वहां पर रमेश महंत नाम का युवक भी खड़ा था। बताया जा रहा है कि रमेश महंत ने उस दौरान विवाद करना शुरू कर दिया। युवक सरपंच से विवाद कर रहा था। दोनों के बीच थाने में केस दर्ज कराने को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल सरपंच ने रमेश महंत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। जिसके चलते ये पूरा विवाद शुरू हुआ है।

कहा जा रहा है कि विवाद होता देख थाना प्रभारी बीच – बचाव करने गए थे। मगर युवक ने उनसे भी गाली – गलौज कर दी। उनके साथ धक्का – मुक्की भी की और उनकी कॉलर फाड़ दी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने खुद थाने में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 186 , 294 , 353 , 506 के तहत केस दर्ज कराया है। ऐसे मामले बदमाशों के बढ़े हौसले का ही नतीजा है.! जिससे समय रहते कुचला नही गया,, तो वह दिन दूर नही जब खाकी के मायने ही बदल जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...