बिलासपुर

नकली नोट का लालच देकर लूटपाट करने वाले आरोपी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार…. आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में नकली नोट देने का साझा देकर लूटपाट करने वाले ठग गिरोह को पकड़ने में कोटा पुलिस ने सफलता पाई है। पुलिस ने शहडोल और अनूपपुर के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरसअल बेलगहना क्षेत्र में कुछ दिनो से अज्ञात तत्वों के द्वारा आम जन को नकली नोट , शराब आदि लाभ का लालच देकर झांसे में लेकर , रकम के साथ अज्ञात जगहों पर बुलाकर लूट एवं ठगी की सूचना मिल रही थी। जिसपर स्थानीय पुलिस के आला अफसरों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को तत्काल टीम गठित करने निर्देशित किए,जांच टीम की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आपराधिक तत्व मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के अंतर्राज्यीय सीमा इलाको में ही अपने वारदात को अंजाम दे रहे है और मोबाईल के माध्यम से लोगो को संपर्क कर अपने पास बुलाकर लालच देकर ठगी या लूट कर रहे हैं। इसी कड़ी में 29 सितंबर को बेलगहना निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराया कि उसके मोबाईल नं . में लगातार सियाराम वर्मा नाम का व्यक्ति नकली नोट के लिए संपर्क कर रहा है । जिस पर टीम द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए ग्राहक बनकर दिनांक 30.09.2020 को केंदा घाटी के पास आने का सौदा तय किया। जहाँ पहुँचते ही दो आरोपियों को उसी दिन शाम पुलिस ने हिरासत में लेकर नकली नोट के संबंध में पूछताछ की। इन आरोपियों में शहडोल निवसी सियाराम उर्फ गोविन्द वर्मा और अनुपपुर निवासी कैलाश उर्फ संजू राजपाल शामिल थे। पुलिस को उन्होंने बताया कि वह लोगो को नकली नोट का लालच देकर और अपने साथ अपने एरिया मउगंज मध्यप्रदेश ले जाकर उनके साथ पैसा का लूट करते है। इस तरह उन्होंने पूर्व में करीब 4 लोगों को अपने झांसे में लिया है। यही नही वह बेलगहना से लौटते समय महुवा शराब की तस्करी करते है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक कार सीजी16 बी 3543 में 60 लीटर महुवा शराब जब्त किए है। उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब