मस्तूरी

लगातार हो रहे बारिश से मस्तूरी क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर,प्रशासन नही दे रहा कोई ध्यान,किसी अप्रिय घटना के इंतजार में प्रशासन

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नदी शिवनाथ और लीलागर नदी पिछले दिनों से हो रही बारिश के कारण उफान पर है।जगह जगह बने एनीकट से 3 से 4 फिट पानी ऊपर बह रहा है। मस्तूरी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शिवनाथ एवं लीलागर नदी एक जिले से दूसरे जिलों को जोड़ती है।

वही शिवनाथ और लीलागर नदी में दर्जनों एनीकट का निर्माण किया गया है। जिससे आसपास के जलस्तर को बढ़ाने के साथ साथ सड़क मार्ग का भी काम आता है।

जिससे आसपास के ग्रामीण अपने आजीविका एवं दूसरे जगहों में आने-जाने इन्ही मार्गो का उपयोग करते है। कुछ दिनों से लगातार बारिश से इन दिनों क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर है।फिर भी क्षेत्रीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।एनीकट से ऊपर बह रहे पानी के तेज बहाव में ग्रामीण नहाने से बाज नही आ रहे है।

एवं एक जगह से दूसरे जगह जाने सार्टकट के चक्कर में इन्ही मार्गो का उपयोग कर रहे है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा।

पिछले माह मल्हार एनीकट में हुआ था हादसा…

पिछले माह मल्हार लीलागर नदी एनीकट पार करते समय तेज बहाव में पिता पुत्र बह गए थे पिता किसी तरह बच कर बाहर निकल गया था।वही 4 वर्षीय पुत्र की 24 घण्टे बाद लाश मिली थी।

वही पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह में शौच के लिए गए युवक लीलागर नदी के तेज बहाव में फंस गया था। जिसे पचपेड़ी पुलिस ग्रामीणों की मदद से देर रात रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई थी।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...