छत्तीसगढ़बेलतरा

महिला ने जहर पी कर दे दी जान, पति और पुत्र के बीच रोज रोज की लड़ाई से थी परेशान

शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या का माना जा रहा है लेकिन पुलिस किसी फैसले तक पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पति और बेटे के बीच रोज रोज होने वाली लड़ाई से महिला इस कदर परेशान हो गई कि उसने जान देने का फैसला कर लिया। बेलतरा में रहने वाली अमेरिका बाई के घर पति बलदाऊ सूर्यवंशी और बेटे के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। अमेरिका बाई असमंजस में थी कि वह पति की तरफ रहे या फिर बेटे की तरफदारी करें। पति की तरफ से बोलने पर बेटा नाराज होता था और बेटे की तरफ से बोलने पर पति। इस असमंजस की स्थिति से उबरने उसने जान देने का फैसला लिया। मंगलवार को एक बार फिर पिता और पुत्र आपस में उलझ पड़े ।जिससे दुखी होकर अमेरिका बाई बिना किसी को बताए घर से निकल गई। दिन भर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता ना चला। बुधवार सुबह, महुआ बीनने खेत गए ग्रामीणों को अमरीका बाई मृत अवस्था में पड़ी मिली। पास ही एक कीटनाशक की शीशी और पानी का बोतल भी मिला। मौके पर पहुंचकर मृतिका के परिजनों ने उसकी पहचान अमेरिका बाई के रूप में की।पुलिस ने जाँच और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या का माना जा रहा है लेकिन पुलिस किसी फैसले तक पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...