रतनपुर

घर के दरवाजे में दौड़ रही थी करेंट, छूते ही हो गई महिला की मौत, रतनपुर पुलिस जुटी जांच में..

जुगनू तंबोली

रतनपुर- सोमवार को रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली के करंट लगने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में महिला के अलावा कोई नहीं था। जिस वजह से वह करेंट से घंटो चिपकी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 15 जुनाशहर निवासी सरिता अग्रवाल सोमवार को अपने घर में हिटर से खाना बना रही थी। जिसका तार टूटा हुआ था। जो अचानक घर के लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गया। खाना बनाकर वह घर से रानी मंदिर जानें निकल रही थी। तभी दरवाजे को छूते ही वह करेंट के चपेट में आ गए।

क्योंकि महिला घर में अकेली थी इस वजह से करंट लगने के बाद भी उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच पाया। क़रीब एक घंटे बाद पड़ोसी की नजर महिला पर पड़ी तो उसने तत्काल महिला के भाई अंकित को इसकी सूचना दी। इस बीच सभी मौके पर पहुंच किसी तरह महिला को करेंट की चपेट से निकाला गया। जिससे आननफानन में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे। जहा डॉक्टरों ने महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें सरिता अग्रवाल के दो बच्चे है। जो घटना के वक्त स्कूल गए हुए थे।

जबकि उसके पति अजय अग्रवाल ने पारिवारिक विवाद के चलते क़रीब 5 साल पूर्व ही उससे अलग हो गया था। जिसके बाद से ही गांव के
रानी मंदिर में काम कर अपना गुजर बसर कर रही थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...