रतनपुर

15 अगस्त को खूंटाघाट जलाशय में भीड़ प्रबंधन के इंतजाम में सेंध, पुलिस प्रशासन ने दिखाई सख़्ती, लाठी चार्ज का वीडियो हुआ वायरल…

भुनेश्वर बंजारे

रतनपुर-आजादी का अमृत महोत्सव में 15 अगस्त को संजय गांधी जलाशय खूंटाघाट में भी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन इसके मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने व्यापक व्यवस्था नहीं की गई थी। लिहाजा सुबह से भीड़ प्रबंधन के इंतजाम ध्वस्त नजर आए। उत्साही युवक बैरिकेड कूदकर वेस्ट वियर में पहुंच गए। इस बीच सैकड़ों की भीड़ को संभालने आरक्षक मौके पर मौजूद थे।

दुर्घटना की आशंका पर मौके पर तैनात जवानों ने युवकों को वहां से खदेड़ने  के लिए लाठी बरसाना शुरू कर दिया। इससे वेस्ट वियर के उपर बने सकरे पुल में भगदड़ शुरू हो गया हालांकि इस बीच किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना नहीं घटी। लेकिन अचानक पुलिस द्वारा लाठी चार्ज से युवकों के वेस्ट वियर में गिरने की संभावना ज्यादा थी।

इसके बावजूद भीड़ प्रबंधन के इंतजाम में तैनात आरक्षक ने पर्यटकों को व्यवस्थित करने के लिए कई बार लाठियां बरसाई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा ने बताया कि भीड़ को देखते हुए हल्का बल प्रयोग किया गया है। लाठीचार्ज ऐसी कोई बात नहीं है। दुर्घटना की आशंका पर युवकों को बचाने के लिए जवानों ने बल प्रयोग किया है।

पूर्व में हुई घटना से नहीं ली सबक..

मालूम हो की तीन साल पहले ग्राम नेवसा के एक ग्रामीण वेस्ट वेयर से कूद गया था। जिसे करीब 18 घंटे की कड़ी मेहनत के बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया जा सका था हालांकि बाद में जिला प्रशासन ने वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उसे बाहर निकाला था। इसके बाद से वेस्ट वेयर शुरू होते ही हर साल दोनों और बैरिकेडिंग की जाती है। लेकिन भीड़ प्रबंधन के इंतजाम को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा केवल खाना पूर्ति ही की जाती रही है। जिससे हमेशा बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है। 

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर