बिलासपुर

चोरी का मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार,, क्राइम ब्रांच और तोरवा पुलिस की सयुक्त कार्यवाही…

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ने में तोरवा पुलिस को सफलता मिली है। ए सी सी यू बिलासपुर और थाना तोरवा की संयुक्त तत्वाधान में हुई इस कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से 7 नग मोबाइल जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को तोरवा पुलिस को सूचना मिली की बुधवारी बाजार तोरवा मुल्कराज होटल के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाइल लेकर बिक्री करने हेतु घूम रहा है।

जिसपर तत्काल तोरवा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश देकर कोरबा दर्री निवासी पंकज उर्फ अंकित साहू को रंगे हाथ पकड़ा है। जिसके पास से एक लाख 29 हजार रुपए कीमती 7 मोबाइल को जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे ए सी सी यू एवं थाना तोरवा के उप निरीक्षक अमृतलाल साहू क्राइम ब्रांच से आर निखिल जाधव, विवेक राय एवं रामलाल सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...