बिलासपुर

बैंक से 86 लाख रुपए की लोन धोखाधड़ी….फर्जी दस्तावेज देकर घटना को दिया गया अंजाम

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- फर्जी दस्तावेजों से लोन लेकर ग्रामीण बैंक को चुना लगाने वाले दो आरोपी को तारबाहर पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदूपारा पेण्ड्रा निवासी अजय रजक और भाठापारा ग्रामीण बलौदा बाजार निवासी हीरा लाल ने मिलकर छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक लिंक रोड के शाखा से 86 लाख 57 हजार 190 का लोन लिया था। उक्त लोन के लिए दोनो ही आरोपियों ने बैंक प्रबंधन को फर्जी दस्तावेज दिए थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन की किश्त को आरोपियों द्वारा नही पटाया गया। जब लोन के रिकवरी के लिए बैंक के एजेंट आरोपियों के बताए गए पते पर पहुंचे तो पता चला की आरोपियों ने बैंक को फर्जी दस्तावेज देकर ठगने का प्रयास किया है।

जिसपर शाखा प्रबंधक ने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है जिसे गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ करने जांच शुरू कर दी थी। जहां आरोपियों को दबिश देकर ग्राम तेंदूपारा पेण्ड्रा से अजय रजक और ग्राम धनेली भाठापारा ग्रामीण से रिकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि टोप्पो , प्रआर प्रफुल सिंह , आर . सज्जू अली , सय्यद मो . अली , किशन राय का योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,