छत्तीसगढ़बिलासपुर

विधायक शैलेश पांडे ने जाहिर किए इरादे, पूरे शहर को सुधारूँगा, अभी तो शुरू की है सर्जरी

शहर के विकास के लिए एकजुटता और सहयोग की कामना की। इस मौके पर विधायक द्वारा पत्रकारों का सम्मान भी किया गया

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

बिलासपुर में विकास की नई इबारत लिखनी है। पूरे शहर को नए सिरे से सवारना है। अभी तो सर्जरी शुरू की है। अवैध शराब, सट्टा, हुक्का बार चलाने वालों पर नकेल कसा जा रहा है। इसके बाद शहर का विकास शहरियो के अनुसार किया जाएगा। गांधी चौक को भी नए सिरे से विकसित करना है और इसके लिए स्थानीय व्यापारियों का सहयोग चाहिए होगा। रविवार को यह बातें बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने गांधी चौक व्यापारी संघ के होली मिलन समारोह के दौरान कही। सभी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले गांधी चौक व्यापारी संघ द्वारा होली के पश्चात इस रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कतिया पारा की फाग मंडली ने फाग गीतों का रंग जमाया, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे का भी व्यापारियों ने फूल माला रंग गुलाल से स्वागत , सम्मान किया। गांधी चौक व्यापारी संघ ने गांधी चौक के पास कुछ सुविधाओं की मांग की थी ,उसे पूरा करने का वादा करते हुए विधायक शैलेश पांडे ने कहा था की अभी आचार संहिता कि आचार संहिता की वजह से घोषणाएं नहीं की जा सकती लेकिन आचार संहिता खत्म होने के बाद क्षेत्र को नए सिरे से संवारना होगा ताकि वहां दुर्घटनाएं ना हो,

व्यापारी आराम से अपना कारोबार कर सके, उनके लिए शौचालय आदि की भी व्यवस्था हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक शैलेश पांडे ने यह भी कहा कि बिलासपुर में कई तरह के अवैध काम भी चल रहे हैं, जिन पर नकेल कसने की शुरूआत हो चुकी है। उनका संकेत शनिवार रात को बिलासपुर के हुक्का बारों में हुए छापे की ओर था, जिन्हें विधायक के निर्देश पर ही क्रियान्वित किया गया था। यहां व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने शहर के विकास के लिए एकजुटता और सहयोग की कामना की। इस मौके पर विधायक द्वारा पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज