जांजगीर चाँपा

ट्रक को ओवरटेक कर फिल्मी स्टाईल में डीजल और पैसों की लूट…फिर पुलिस ने ऐसे पहुँची आरोपियों तक

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – ट्रक चालक से फिल्मी स्टाइल में लूटपाट कर चोरी के डीजल को बेचने वाले आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसवी अस्पताल के सामने मेन रोड का है। जहा एमपी-17 सी-6267 को लेकर प्रार्थी जागेश्वर कुर्मी अकलतरा जा रहा था। तभी एसएसवी अस्पताल के सामने आरोपी फिल्मी स्टाइल में प्रार्थी की गाड़ी को ओवर टेक कर प्रार्थी के साथ मारपीट कर गाड़ी के 200 लीटर डीजल और 2200 नगद की लूट करके फरार हो गए थे। जिसकी जांच के दौरान बलौदा पुलिस ने बिरगहनी निवासी शेखर चंद्रकार और उमरांव पाटले को पकड़ा जिन्होने बताया की उक्त घटना को उन्होने ही अंजाम दिया है। जिससे मिले डीजल को उन्होंने शिवरीनारायण निवासी विजय कुमार साहू के पास 19 हजार रुपए में बेच दिया। जिसपर पुलिस ने खरीदार को भी गिरफ्तार कर लूट के डीजल को बरामद कर लिया है। वही सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार