मुंगेली

खेत के मेड़ में घास फेकने की बात पर हत्या का मामला, पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट…3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

मुंगेली – थाना पथरिया के ग्राम गंगद्वारी मे जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना होने सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को घटना के संबंध में अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अति . पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी व अनुविभागीय अधिकारी साधना सिंह के मार्गदर्शन पर तत्काल स्टाफ के साथ घटना स्थल ग्राम गंगद्वारी नौलखा खार पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेकर आरोपी भगवंता राजपूत , डोमन राजपूत एवं 01 अपचारी को हिरासत में लिया गया मामले में दिनांक घटना 21.08.2022 को सुबह 07:30 बजे प्रार्थिया रामेश्वरी राजपूत अपने पति मृतक धन्नू लाल राजपूत के साथ अपने खेत की निदाई करने के लिए नौलखा खार खेत के पास गये थे।

खेत में निदाई करते हुए घास को मेड़ पर डाल रहे थे कि करीब 08:30 बजे मृतक धन्नु राजपूत के परिवार के चाचा डोमन राजपूत तथा ओमित राजपूत एवं दादा भगवंता राजपूत जिनका मृतक के खेत से लगा उनका भी खेत है दोनो एक ही मेड़ से आना जाना करते है प्रार्थिया एवं मृतक के द्वारा मेड़ पर घास डालने की बात पर विवाद करते हुये तीनो टंगिया लाठी सब्बल , चाकू से हमला करके मृतक धन्नु के सिर एवं छाती मे प्राणघातक कई चोट पहुंचाकर मौके पर ही हत्या कर दिये आरोपीगण को थाना पथरिया स्टाफ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 02 घण्टा के भीतर तीनो आरोपियो से हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडा चाकु सब्बल को बरामद कर आरोपी भगवंता राजपूत पिता स्व . कृपाराम उम्र 53 वर्ष 2. डोमन राजपूत पिता भगवंता राजपूत उम्र 20 वर्ष 3. विधि से संघर्षरत बालक तीनो निवासी गंगद्वारी थाना पथरिया के विरूद्ध थाना पथरिया में धारा 302 , 34 भादवि कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला