छत्तीसगढ़बिलासपुर

शत प्रतिशत मतदान का है लक्ष्य , स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्रों को किया जा रहा जागरूक

मौके पर अधिकारियों ने छात्राओ से लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

आगामी लोकसभा के मद्देनज़र जिला निर्वाचन आयोग शत प्रतिशत मतदान के लिए महाविद्यालयों के स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के लिए युवाओ को जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी से गुरुवार को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिलासपुर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर खजांची कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ महाविद्यालय प्रबंधन ने भी मतदान करने छात्राओ को जागरूक किया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। विगत विधानसभा चुनाव में भी आयोग ने इसी तरह अभियान चलाया था। जिसका अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला था। लिहाज़ा लोकसभा चुनाव में भी चुनाव आयोग यही प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इस मौके पर अधिकारियों ने छात्राओ से लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। वही सभी को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

error: Content is protected !!
Letest
अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी....मुख्य आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो...