कोटा

कोटा पुलिस आई एक्शन मोड में…चोरी, अवैध शराब और गांजे के खिलाफ़ हुई सघन गिरफ्तारी

प्रेम सोमवंशी

कोटा- थाना क्षेत्र में अवैध शराब, सहित नशे के कारोबार और चोरी के मामले पर अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कोटा पुलिस ने पांच अलग अलग मामलो में आरोपियों की धरपकड़ कर छापेमारी की कार्यवाही की है। इसमें पहला मामला अमाली का सामने आया है। जहां किशुन सिंह के घर 22 अगस्त को प्रार्थी के घर में घुसकर आरोपी द्वारा 15000 एवं घर के पठेरा में रखे जिओ कंपनी का मोबाइल तथा माइक्रोमैक्स कंपनी का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था। प्रार्थी की शिकायत पर कोटा पुलिस ने गांव में ही पुछताछ की तो चमन भारद्वाज पर संदेह होने पर कड़ी पुछताछ की गई।

जिसमे आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा महुआ शराब बना कर बेचने वाले तीन ठिकानों पर कोटा पुलिस ने दबीश दी। जहा से तीन आरोपियों के साथ 67 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। इनमे क्रमश ग्राम नेवरा में आरोपी शत्रुहन बंजारे के कब्जे से 22 लीटर,ग्राम खुरदूर में आरोपी किशन गेंदले के कब्जे से 20 लीटर,ग्राम भौवाकापा से आरोपी रामझूल टोडर के कब्जे से 25 लीटर शराब जब्त किया है। इसके अलावा गनियारी वर्मा मोहल्ला में गांजा बेचने वाले महिला को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है की राजकुमारी वर्मा मोहल्ले में गांजा बेचने का काम करती थी। जिसकी भनक कोटा पुलिस को लग गई। हालाकि महिला के कब्जे से ज्यादा मात्रा में गांजा बरामद नही हुआ है। लेकिन पुलिस ने पुख्ता जानकारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ़ कार्यवाही की है। वही इस पुरे मामले में कोटा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...