रतनपुर

रतनपुर में भाजपा मंडल द्वारा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन…देशभक्ति का दिखा उत्साह

जुगनू तम्बोली

रतनपुर – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रतनपुर भाजपा मंडल के द्वारा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। माँ महामाया देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई महामाया चौक पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर भव्य रैली का स्वागत किया, जिससे वातावरण में देशभक्ति का जोश और भी प्रबल हो गया। रतनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि यह यात्रा रतनपुर की एकता, भाईचारे और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, महामंत्री ज्वाला कौशिक, डॉ. सुनील जायसवाल, संतोष तिवारी, प्रशांत यादव, सुरेश सोनी, रोहिणी बैश, घनश्याम रात्रे, रविन्द्र दुबे, अनिल यादव, हर्ष पटेल, घनश्याम कमलसेन, ज्ञानेंद्र कश्यप, जितेंद्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बीनू निराला, सावित्री रात्रे, प्रेमलता तम्बोली, शिवानी सोनी, राजकुमारी बिसेन, उषा चौहान, शीतला यादव, पुष्पा, विद्या राजपूत, सरिता कमलसेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने रतनपुर के सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार किया, जो देशप्रेम और सामूहिक एकता का जीवंत संदेश देता है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...